
रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का जन्मदिन, विकास केडिया के नेतृत्व में वृद्धाश्रम पहुंचे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और किया फल मिठाई का वितरण
रायगढ़। आज सुबह से ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरूण साव के जन्मदिन की धूम रहीं। सुबह जहां उनके गृह जिले बिलासपुर में प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव अपने सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रतनपुर पहुंचकर मां आदिशक्ति महामाया देवी का दर्शन किया। तत्पश्चात् उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी कड़ी में रायगढ़ जिला मुख्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया की अगुवाई में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से अपने प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर आज देर सुबह भाजपा नेता विकास केडिया के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे और पहले वहां स्थित मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना कर अपने प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की।
तदुपरान्त वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों और सेवादारों के मध्य प्रसाद स्वरूप फल, नमकीन, बिस्किट और मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास केडिया और उनके साथ वृद्धाश्रम पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वृद्धजनों का कुशलक्षेल भी लिया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महिला नेत्री मेघा जाटवर, महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी वैष्णव, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, राजेश जाटवर,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्षद्वय अंकुर गोरख व आकाश शर्मा, भाजयुमो महामंत्री दूर्गेश मालाकार, भाजपा जिला ट्वीटर प्रमुख कमल किशोर केसरवानी, मुक्कू यादव, अमन वैष्णव, रितेश जैन, श्रेयांस ठाकरे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमापूर्ण मौजूदगी रही।