
बड़ी खबर::इस्तीफा:: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित युकां अध्यक्ष ने दिया… प्रदेश अध्यक्ष को..लंबे समय से थी नाराजगी..
अनूप बड़ेरिया
कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी विधायकों द्वारा उपेक्षित किए जाने से लगातार नाराजगी की खबर सामने आती रहीं हैं।
वहीं अब लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जब उम्मीदवारों की 30 नामों की पहली सूची जारी की है। सूची का इंतेजार दावेदार काफी समय से कर रहे थे। लिस्ट आने के बाद अपना नाम नहीं होने से नाराज खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू और उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं डोंगरगढ़ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।