♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गजब नेता जी::अब इस कांग्रेसी नेता ने मारी पलटी.. कहा-कांग्रेस से नही दिया इस्तीफा.. गोंगपा ज्वाइन का फोटो हुआ हुआ था वायरल..

अनूप बड़ेरिया

चुनाव के समय नेताओं के बदलते रंग को देखते हुए अब लगता है, गिरगिट भी आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि यह नेता रंग बदलने के मामले में गिरगिट को भी फेल कर दे रहे हैं। दरअसल 25 अक्टूबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह कमरों ने अपने फेसबुक पोस्ट पर सागर शर्मा अफरोज खान उर्फ राजा और अरविंद सिंह के गोंडवाना सदस्यता लेने को लेकर उनकी तस्वीरें सहित एक पोस्ट डाली थी इसके बाद अफरोज खान उर्फ राजा ने वीडियो में बयान जारी कर बताया कि वह कांग्रेस में ही है उनकी जबरन तस्वीर खींचकर फेसबुक में डाली गई थी।

अब इसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सागर शर्मा ने भी पलटी मारते हुए फेसबुक में एक पोस्ट डाली है कि उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था और वह कांग्रेस में ही है। हैरत की बात तो यह है कि इन दोनों नेताओं के प्रति करने के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है की इन दोनों युगों ने गोंगपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी छोड़ी क्यों..?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close