
नव निर्वाचित जपं अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह..पूरी टीम की मेहनत से मिली जीत..वीडियो
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले की बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उदय सिंह ने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहराया है। हालांकि उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के मुकाबले में कांग्रेस बाजी मारने में सफल रही है। जनपद अध्यक्ष बनने के बाद उदय सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता योगेश शुक्ला और ब्लॉक अजय सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद दिया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उदय सिंह को बधाई दी। चुनाव जीतने के बाद उदय सिंह की जीत के लिए अनेक लोगों ने अपने योगदान कर दावा किया। लेकिन उदय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला और ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम की एक जुटता व मेहनत की वजह से मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी मिली है। उल्लेखनीय है कि उदय सिंह पहले ग्राम पंचायत मुरमा के सरपंच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बीडीसी व जनपद अध्यक्ष पद का सफर तय किया। इतना ही नहीं अब उनकी धर्मपत्नी सरिता सिंह ग्राम पंचायत मुरमा के सरपंच के रूप में निर्वाचित हुई है।