
पटना नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा..गौरव अग्रवाल जीते..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला की नवीन नगर पंचायत पटना के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। यहाँ भाजपा के गौरव अग्रवाल ने कांग्रेस के परेश सिंह को 9-7 मतों से हराया। मतदान में सभी 15 पार्षदों के अलावा नपं अध्यक्ष गायत्री सिंह ने वोट किया। परिणाम आते ही भाजपा खेमे में जमकर खुशियां मनाई गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व भाजपा लगातार जीत दर्ज कर कोरिया जिला में अजेय बनी हुई है।