♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फहराया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति का जय घोष..

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/आजादी के 78वें अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय,बैकुंठपुर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रीय धुन के साथ सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी उपस्थित कांग्रेसजनों और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज का संदेश वाचन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र के लिए त्याग, निष्ठा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विकास की किरण हर व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजन एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देशभक्ति गीतों और जयघोष के बीच इस ऐतिहासिक दिन को याद इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह,जिला सदस्य सुरेश सिंह,जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े,अनिल जायसवाल,प्रवीण भट्टाचार्य,शैलेंद्र सिंह,विकास श्रीवास्तव,धीरज सिंह,रियाजउद्दीन,सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता,आशीष डबरे,संगीता राजवाड़े,पार्षद साधना जायसवाल,संजोती मरकाम,ललिता सिंह,मजिंदर कौर,चांदनी सोनी,मोनू माझी,रवि शंकर राजवाड़े,युसूफ इराकी,पार्षद अंकित गुप्ता लवी,हीरालाल साहू,विजय चक्रधारी,रामसाय सोरी,संतोष गोयन,राजेश कुर्रे,अटल कुर्रे,दिलीप,सोहेल खान,सहित अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close