
जिपं मोहित पैकरा की घोषणा मेरिट आने वाले स्कूली बच्चों को 51 हजार… छात्राओं को बांटी सायकल..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया जिला के शासकीय हाई स्कूल झरना पर में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के उपस्थिति में शासन की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत सभी कक्षा नवी अध्यनरत पात्र छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को 51000 नगद पुरस्कार देने मेरे तरफ से दिया जाएगा. बोर्ड परीक्षा का परिणाम विगत 6 वर्षों से लगातार शत प्रतिशत आने पर विद्यालय परिवार को विशेष बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह शिवमंगल सिंह मौर्य प्रीत कुमार पर सरपंच ग्राम पंचायत झरनापारा संजय पैकरा अशोक यादव गोरेलाल यादव राम लखन गणेश यादव अभ्यास सिंह राजेंद्र सिंह कृष्ण कुमार पैकरा एवं पालक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजेश कुजूर व्याख्याता एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पैकरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही




