♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा प्रवक्ता की धमकी के खिलाफ कांग्रेस ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा कांग्रेस सांसद एवं देश के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टीवी बहस के दौरान खुलेआम “सीने में गोली मारने” की धमकी देने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर थाना प्रभारी विपिन लकड़ा को ज्ञापन सौंपा जिसमें पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार अहमद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह,आशीष यादव,सांसद प्रतिनिधि विकाश श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार राजवाड़े,सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता,पार्षद अंकित गुप्ता,राजीव गुप्ता,पार्षद मनीष सिंह,सांसद प्रतिनिधि मोनू मांझी,सांसद प्रतिनिधि संतोष गोयन,सोहन स्वामी,सांसद प्रतिनिधि विजय चक्रधारी एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने मांग की कि पिंटू महादेव के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि भाजपा प्रवक्ता का यह बयान केवल आपत्तिजनक ही नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और समाज में नफरत व हिंसा को बढ़ावा देने वाला है,जिससे कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close