
पुलिस की बड़ी कार्रवाई::ओवरलोड ट्रक पर 46 हजार का जुर्माना..
अनूप बड़ेरिया
पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी वाहन चालक लगातार गम्भीर लापरवाही कर रहे हैं। इसका का खामियाजा 2 ट्रक मालिक को 46 हजार का जुर्माना भुगतना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक आज 17 नवम्बर को थाना प्रभारी चिरमिरी को सुचना मिली की बरतूंगा से छोटीबाजार के रस्ते में ओवरलोड ट्रक का सचांलन किया जा रहा है। जिस पर तत्काल टीम रवाना कर चेक किया गया जो मौके पर ट्रक क्रमांक हाइवा CG AX1417 में 4 टन ओवर लोड तथा सीजी 16 बीएल 1268 में 9 टन ज्यादा माल लोड होना पाए जाने पर क्रमसः 18000 एवं 28000 कुल 46000 हजार रुपये का एमवी एक्ट का चाला वसूल किया गया।
इसके साथ ही एमसीबी पुलिस द्वारा यातायात जागरुकता के तहत आम नागरिको को यातायात रथ चलवाकर चिरमिरी के 40 वार्डो में घूम घुम कर यातायात नियमो के बारे में जानकरी दिया गया।




