जिला अस्पताल बैकुंठपुर से 2.50 लाख के कॉपर पाइप चोरी का आरोपी गिरफ्तार 2 आरोपी फरार सिटी कोतवाली बैकुंठपुर को मिली बड़ी सफलता..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट से कॉपर पाइप चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है l मामला अप,क्रमांक 389/2025 धारा 331(2),305(ए),317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है l
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीष जायसवाल,निवासी अमहर थाना पटना,हामु जिला अस्पताल बैकुंठपुर में कार्यरत है l उन्होंने 19 नंबर को थाना बैकुंठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की वर्ष 2021 में पीएम केयर फंड डीआरडीओ के तहत ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल परिसर के पीछे तरफ मरचुरी कक्ष बगल में लगा था,जो करीब दो वर्ष से बंद पड़ा था, ऑक्सीजन प्लांट से पूरे अस्पताल वार्ड में कॉपर वायर के माध्यम से सप्लाई किया जाता था l दिनांक 11 नंबर की रात करीब 3 बजे ऑक्सीजन प्लांट से सीटी स्कैन कक्ष तक लगे 150 मीटर कॉपर पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया चोरी पाइप की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार की आंकी गई l
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही आयुष गुप्ता उर्फ अंशु उर्फ हन्टा 20 वर्ष निवासी एमएलए नगर बैकुंठपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की l उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कॉपर पाइप को एंगल की मदद से निकाल कर टुकड़ों में काट कर चोरी करना स्वीकार किया l आरोपी ने चोरी का सामान मोहम्मद फारूख मेमन 48 वर्ष निवासी जूनापारा को बेचने की बात भी बताइए l साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खरीददार मोहम्मद फारूख को भी गिरफ्तार कर लियाl
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार लकड़ा,उप निरीक्षक महेश कुशवाहा,प्रधान आरक्षक दीपक पांडे,आरक्षक दिनेश उईके,तथा सायबर सेल बैकुंठपुर के शिवम सिन्हा एवं अमरेशानंद ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही l




