
ग्राम पंचायत नौगई में भ्रष्टाचार मूलभूत राशियों का दुरुपयोग
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ग्राम पंचायत नौगाई जनपद पंचायत सोनहत में नहानी घर का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था। पंचायत कार्य 50000 से ऊपर की लागत से मूलभूत के राशि से बिना तकनीकी स्वीकृति से कराया गया है। क्या खुलेआम नियमों का धज्जियां उड़ाई गई? क्या ग्राम पंचायत एजेंसी एस्टीमेट बनवाना जरूरी नहीं समझी? ग्रामीणों का कहना है कि जबरजस्ती 7 नग नहानी घर को तोड़कर पुनः कार्य कराया गया है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर चेतावनी देते हुए आवाज उठाया है साथ ही प्रशासन से जांच की मांग की है।अगर मामले की जांच प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा तो मामले की जानकारी जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर कोरिया से शिकायत किया जाएगा।




