♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक कॉलोनी के लिए 85 मकान तोड़े जाने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पुनर्वास की उठाई मांग

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर। रायपुर जिले के ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए 85 परिवारों के मकानों को तोड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों को तत्काल न्याय एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।


प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि विधायक कॉलोनी निर्माण के नाम पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के आशियाने उजाड़ देना पूरी तरह अमानवीय और जनविरोधी कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में बिना समुचित पुनर्वास की व्यवस्था किए 85 परिवारों को बेघर कर दिया गया, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन परिवारों के घर गिरा दिए गए, वे आखिर अब कहां जाएं। कांग्रेस पार्टी ग्राम नकटी के प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय, उचित पुनर्वास तथा सम्मानजनक जीवन मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल पुनर्वास की व्यवस्था कर प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की।


इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, आशीष यादव, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े, दीपक गुप्ता, रामकृष्ण साहू, रवि राजवाड़े, सुमन दुबे, आशीष डबरे, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, यूसुफ इराकी, देव नारायण, जाग्रत कुर्रे, चिंटू खान, विजय चक्रधारी, सोहन स्वामी, राजेश कुर्रे, अशद इरफान, फैजान ढेबर, दिलबंधु यादव, हीरालाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close