♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा का महापर्व, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

बैकुंठपुर में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा से जुड़ने, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का दिया गया संदेश
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव-2026 का भव्य आयोजन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर के ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना, शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, योग प्रशिक्षक अनिल शर्मा एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कक्षा पहली एवं छठवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कक्षा दसवीं में सेजेस महलपारा बैकुंठपुर की अंशिका कश्यप ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान तथा कन्या उमावि की आलिया परवीन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा बारहवीं में सेजेस महलपारा की उन्नति जायसवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया। पहली बार कोरिया जिले से इतने अधिक विद्यार्थियों के प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने पर सभी प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया, जिसमें 16 जून से प्रारंभ शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया गया।


शिक्षा विभाग ने इस दौरान शासन की छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, बालिकाओं को सरस्वती साइकिल सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने जिले में शाला प्रवेश अभियान, ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज का अभियान है। वहीं कृष्ण बिहारी जायसवाल और शैलेश शिवहरे ने बेटियों की शिक्षा को समाज और परिवार के विकास की आधारशिला बताया।
जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर बल दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। योग प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित योग करने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य ए.एल. गुप्ता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close