♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल: कलेक्टर कार्यालय परिसर में जलभराव, आम लोगों को हो रही भारी परेशानी

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। हालात ऐसे हैं कि जिला प्रशासन का सबसे प्रमुख कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय परिसर भी जलभराव से अछूता नहीं रह सका। कार्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग पर पानी भर जाने से यहां आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश शुरू होते ही कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को पानी के बीच से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन का मुख्य कार्यालय ही जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर को जलभराव से मुक्त कराने के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close