♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अभाविप बैकुंठपुर की नई नगर कार्यकारिणी घोषित, आयुषी साहू बनीं नगर मंत्री; छात्र नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारियां

सत्र 2026–27 के लिए संगठन ने की नई टीम की घोषणा, छात्रहित और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/बैकुंठपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई बैकुंठपुर ने सत्र 2026–27 के लिए अपनी नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और छात्रहित, संगठन विस्तार तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री नियुक्त किया गया। संगठन ने इस बार युवा नेतृत्व के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समावेशी नेतृत्व की मिसाल प्रस्तुत की है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार आरती सिंह को नगर एसएफएस प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर एसएफडी प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर आरकेएम प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर एनएसएस प्रमुख, अनूप कुजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख का दायित्व दिया गया। वहीं रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देने, विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला संयोजक बलवीर पुषाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह, जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close