♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

7 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी, जूते-चप्पल के सुराग से पहुंची पुलिस

अनूप बड़ेरिया

कोरिया। चरचा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना के 7 दिनों के अंदर ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक घर में घुसकर नाबालिग बालिका का मुंह दबाकर जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर चरचा थाना में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की व घेराबंदी कर महज 4 घण्टे में हीं मासूम बच्ची को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

घटनास्थल पर मिले जूते-चप्पल के निशान और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही की पहचान ग्राम तिलवाडांड़ निवासी विजय सिंह उर्फ पप्पू के रूप में की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 14 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में चरचा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close