♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जननायक डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कांग्रेस ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/बैकुंठपुर। प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता, जननायक एवं कोरिया के पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन एवं कुमार चौक बैकुंठपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी और विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कोरिया सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा आम जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार, कार्यशैली और जनकल्याण की भावना आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि डॉ. सिंहदेव का योगदान केवल कोरिया जिले तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने प्रदेश की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, अजय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, जीतू गुप्ता, सोहन स्वामी, आशीष डबरे, रियाजुद्दीन, सुरेंद्र तिवारी, धीरज सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम सजिला यादव, अंकित गुप्ता, राजू गुप्ता, काकू सरदार, रामायण सिंह, अमित पांडे, संजय पांडे, युसूब इराकी, सनज्योति मरकाम, अंकित गुप्ता (पार्षद), विजय चक्रधारी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि डॉ. सिंहदेव का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close