
दीपक बैज से मिले सौरव मिश्रा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बनी रणनीति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर मनेंद्रगढ़ शहर की संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों की दी जानकारी
अनूप बड़ेरिया
मनेंद्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मनेंद्रगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सौरव मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अब तक किए गए विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनके मुद्दों को उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
मुलाकात में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मार्गदर्शन कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित कर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
इस अवसर पर लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री स्नेहिल शुक्ला तथा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी भावेश जैन उपस्थित रहे।

लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार मार्गदर्शन और नई ऊर्जा मिल रही है। संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री स्नेहिल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी भावेश जैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का स्पष्ट एवं ऊर्जावान नेतृत्व कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेतृत्व का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही संगठन की वास्तविक ताकत है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ शहर में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया।




