♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सम्मानित होंगे बरमकेला के आचार्य डॉक्टर कीर्तन सूपकार “प्राइस ऑफ़ भारत अवार्ड” और “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान”

 

 

 

सरिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया है । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को समय दोपहर 3:00 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित है ।प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और समाज सेवक आचार्य डॉक्टर कीर्तन सूपकार जी की उत्कृष्ट योग्यता, समर्पण ,नेतृत्व क्षमता और समाज हित के प्रेरणादायक व्यक्तित्व के लिए पुरस्कार हेतु चयन किया गया है उनके सम्मान में *प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड* और *छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार* इस सम्मान में प्रदान किया जाएगा। विदित हो कि राष्ट्रव्यापी प्रतिभाओं के अभिनंदन और सम्मान को समर्पित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन 2026 का राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन भारतीय संस्कृति सैन्य सम्मान राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित है । इसका उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों समाजसेवियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, कलाकारों, राष्ट्र सेवकों को सम्मान करना और समाज को प्रेरणा देना है । लिटिल जीनियस एकेडमी काउंसिल, रेडिएंट टैलेंट ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ज्ञानोदय फाउंडेशन, नेचर पार्क प्रोजेक्ट, वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित है ।
आचार्य डॉक्टर कीर्तन सूपकार छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में शास्त्रीय पंडित ज्योतिषी के साथ-साथ साहित्य की सेवा में अपनी महत्व भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। प्रखर वक्ता और उत्कृष्ट व्याख्याता के साथ-साथ अपने संयमित जीवन सामाजिक कल्याणकारी जन सेवाकार्य आम जन के प्रति सद्भावना, कुशल व्यवहार सहयोग की भावना, समाज के प्रति चिंतन और जीवन की सार्थकता से इन्होंने जीवंत अनुकरणीय परिभाषा दी है । इनके सकारात्मक प्रभाव से लोग प्रेरित होकर अपने जीवन पथ और विचारों में सुधार लाए हैं । अनेक अनेक घर परिवार आपसी मनमुटाव कलह से मुक्त होकर उनकी प्रेरणा से आज सुखी हैं । दुर्व्यसन ,नशामुक्ति वृक्षारोपण ,पर्यावरण आदि कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता विशेष रहती है । गीत ,संगीत, अध्यात्मदर्शन और कल्याणमय प्रेरक प्रसंग से समाज कल्याण हेतु इन्होंने ओंकार शक्ति प्रोडक्शन का भी निर्माण किया है । ये ओंकार शक्ति केंद्र आध्यात्मिक सेवा संस्थान के प्रतिष्ठाता हैं ,जहां हजारों शिष्य और अनुयायी जनहित समाज सेवा कार्य करते हैं । आप आयुर्वेद में महारत हासिल होने के साथ अनगिनत भागवत व्यास से कथा करते हुए हजारों की संख्या में अनुयायियों के गुरु भी हैं । पत्रकारिता में भी सक्रिय भूमिका के साथ आप समाज सेवा को समर्पित भारतीय मानव अधिकार परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हैं । आचार्य श्री के विचार और कार्य मानवीय मूल्य की अहमियत के साथ समाज और सरकार के उत्तरदायित्व कर्तव्यों के प्रति सजग करने वाले उत्कृष्ट संदेशों ,प्रेरणादायकों से युक्त होती है । हिंदी अंग्रेजी संस्कृत दर्शनशास्त्र मनोविज्ञान आदि कई योग्यताओं को धारण करते हुए आप ज्योतिष शास्त्र और पंचतत्व विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित हैं । विशिष्ट व्यक्तित्व केधनी आचार्य डॉक्टर सूपकार जी को अनेक संस्थाओं ने सम्मानित किया है जिसमें साहित्य के क्षेत्र में काव्यश्री सम्मान ,साहित्यश्री सम्मान, काव्य और कई मंचों पर सम्मान, ज्योतिष शिरोमणि पुरस्कार 2024, ज्योतिष और पंचतत्व विज्ञान के शोध के लिए राष्ट्रीय सफलता सम्मान 2026, मानव अधिकार क्षेत्र में सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर 2025/ 2026, समाज सेवा के क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान 2025, ग्लोबल अचीवमेंट ऑफ ऑनर 2025, रविंद्रनाथ टैगोर नेशनल अचीवमेंट अवार्ड, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2024, पत्रकारिता और स्तंभ लेखन क्षेत्र में रचनात्मक सम्मान, इंडियन प्रेस यूनियन लाइफटाइम मेंबरशिप के साथ धर्म और विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हैं । बरमकेला क्षेत्र और छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव आचार्य डॉक्टर कीर्तन सूपकार जी अखिल भारतीय आरण्यक ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता हैं । यह भारतीय डाक विभाग में अपनी विशेष सेवा प्रदान कर चुके हैं । इनको प्राइड आप भारत अवार्ड और छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे जाने से समस्त मित्र ,शुभचिंतक, परिवारजन, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण उनके शिष्य और अनुयायियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close