♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का बड़ा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! बैकुंठपुर में दो व्यापारियों के ठिकानों से 120 क्विंटल धान जब्त, मचा हड़कंप!

महलपारा रोड के जय भोले ट्रेडर्स में मिला 70 क्विंटल तो अल्ताफ ट्रेडर्स से 50 क्विंटल धान जब्त; कलेक्टर रोक्तिमा यादव के सख्त निर्देश पर अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर (Page11News)। धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी और अवैध कारोबार करने वालों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बैकुंठपुर शहर के दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने कुल 120 क्विंटल धान जब्त किया। इस कार्रवाई से धान के अवैध भंडारण और कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महलपारा रोड स्थित जय भोले ट्रेडर्स से 70 क्विंटल तथा अल्ताफ ट्रेडर्स की दुकान से 50 क्विंटल धान जब्त किया गया। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 120 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। धान खरीदी के सीजन में शहर के भीतर हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर नजर

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदारों तथा समिति प्रबंधकों को धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की मंशा स्पष्ट है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी, बिचौलियों की सक्रियता अथवा अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है।

किसानों से अपील—कोचियों और बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में धान की अवैध बिक्री और परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान कोचियों और बिचौलियों को न बेचें तथा किसी भी तरह के अवैध भंडारण या परिवहन में सहयोग न करें।

टोकन लेकर निर्धारित तारीख पर ही बेचें धान

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पंजीकृत किसानों से भी अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऐप के माध्यम से धान बिक्री का टोकन प्राप्त करें और टोकन में दर्ज तारीख को ही अपना धान संबंधित उपार्जन केंद्र में लेकर पहुंचें।

120 क्विंटल की जब्ती के बाद अब आगे किसकी बारी?

बैकुंठपुर में दो प्रतिष्ठानों से हुई 120 क्विंटल धान की जब्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि प्रशासन इस बार धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता को लेकर गंभीर है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि आगामी दिनों में जांच का दायरा कितना बढ़ता है और अवैध भंडारण व परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई किन अन्य ठिकानों तक पहुंचती है।

धान खरीदी के इस महत्वपूर्ण सीजन में प्रशासन की सख्ती से जहां किसानों के हितों की रक्षा की उम्मीद है, वहीं अवैध कारोबार करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close