
भाजपा महिला नेत्री के जलने के मामले में नया मोड़…जली नही जलाया गया…कोरिया पुलिस की टीम बयान लेने रायपुर रवाना…विधायक डॉ. विनय के सहयोग से डीके हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती..हालत चिंताजनक…
कोरिया जिले के चिरमिरी भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष अर्चना राय के जलने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। अर्चना की बहन ने विधायक डॉ. विनय जायसवाल को बताया कि उन्हें पहले दबाव पूर्वक मोमबत्ती से जलने का बयान दर्ज कराया गया था। जबकि सुरेश नाम के व्यक्ति ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर जलाकर मारने का प्रयास किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिवस चिरमिरी की भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्चना के 70 फीसदी जलने पर उसे जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में भर्ती कराया गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल फौरन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों और सिविल सर्जन से विचार-विमर्श कर गम्भीर महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के डीके हॉस्पिटल रिफर करा दिया था। विधायक विनय जायसवाल के सहयोग से डीके हॉस्पिटल में भाजपा नेत्री का बेहतर इलाज आरंभ हो सका। हालांकि महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं विनय जायसवाल को जैसे ही भाजपा नेत्री की बहन से इस बात की जानकारी मिली की भाजपा नेत्री को जलाने का प्रयास किया गया है तो उन्होंने कोरिया एसपी चंद्र मोहन सिंह को घटना की पूरी जानकारी दी।
“कोरिया एसपी चंद्रमोहन सिंह ने PAGE- 11 को बताया कि इस संबंध में जानकारी मिल चुकी है.. हमारी पुलिस टीम डीके हॉस्पिटल रायपुर महिला का बयान लेने निकल रही है।
“मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने ऐसे वक्त में दलगत राजनीति से हटकर मानवता की मिसाल पेश की है जब भाजपा नेत्री के जलने पर भाजपा का कोई भी छोटा या बड़ा नेता मदद करना तो दूर उन्हें देखने तक हॉस्पिटल नहीं पहुंचा।