♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आत्म निर्भर अभियान से भारत शक्तिशाली बनेगा – शिवराज सिंह …वर्चुअल रैली….

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय वर्चअल रैली को संबोधित किया गया। प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक व आमजन सिस्को वेबेक्स, फेसबुक, यू ट्यूब व ट्वीटर लाईव के माध्यम से वक्ताओं का संबोधन को सुना। कोरिया जिला मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी नेतागण पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को लाईव स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को युग युग परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा भारत आर्थिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक दृष्टि से मजबूती के साथ खड़ा है। दूसरे कार्यकाल के पहले एक वर्ष में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों एवं नीतियों को लेकर स्पष्ट है। कोरोना वैश्विक महामारी से संघर्ष करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत से देश शक्तिशाली बनेगा। इससे पूर्व छ.ग.भाजपा कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया तथा आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किया। जिला कार्यालय कोरिया के कार्यक्रम में मुख्य रूप् से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष भानू पाल,धीरेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, गोपाल राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, नरेश्वर रजक, बिजेन्द्र जायसवाल, धरमवती राजवाड़े, गुलाब गुप्ता, विमलचंद चेरवा, ईशरारखान, सतेन्द्र राजवाड़े,रेखा सिंह, सत्यनारायण मोदी,संदीप गुप्ता, तरूण पैकरा, शिव राजवाड़े, व रमेश राजवाड़े सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close