![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20200620-WA0082-1-780x405.jpg)
कोरिया में इन शिक्षाकर्मियों की सेवा होगी समाप्त…. अस्थाई जाति प्रमाण पत्र से हासिल की थी नौकरी…
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20200623-WA0024-791x1024.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20200620-WA0082-1-1024x826.jpg)
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG_20200702_083353-729x1024.jpg)
कोरिया जिले में अब ऐसे शिक्षाकर्मियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है, जिन्होंने अस्थाई जाति प्रमाण पत्र जमा कर नौकरी हासिल की थी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने पत्र जारी कर बताया कि अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के द्वारा नियुक्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में हो चुका है। पत्रकार नूर मोहम्मद ने ऐसे शिक्षक कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सेवा समाप्त करने का निवेदन किया था।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20200625-WA0031-1024x576.jpg)
जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि जो व्याख्याता एलबी, शिक्षक एलबी और सहायक शिक्षक एलबी 1 सप्ताह के भीतर यदि अपना स्थाई जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी के इस आदेश के बाद स्थाई जाति प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे हैं उन शिक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/output_pWTfsa.gif)