
बड़ी खबर::इस पार्टी के बड़े नेता संजय कमरों सहित 400 लोगो ने कांग्रेस में किया प्रवेश… डॉ. विनय जायसवाल की कामयाबी…
अनूप बड़ेरिया
राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी खबर सामने यह है आ रही है कि डॉक्टर विनय जायसवाल के विकास कार्यों से काफी प्रभावित होकर जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत बेलबहरा में आज छग जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सिंह कमरों ने लगभग 400 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण की, साथ ही सभी ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर सहर्ष क्षेत्र के विकास में कांग्रेस पार्टी के साथ देने का एवं पार्टी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने नव प्रवेशी कांग्रेस सदस्यों को गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया एवम सरकार के योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी के संग कदम मिला कर चलने का संदेश दिया।
दौरान डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन हितैषी योजनाओं और गांव, गरीब,KN किसान के लगातार होते विकास को देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं और दूसरे राजनीतिक दल के लोग कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं।




