
लैलूंगा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी कौन ….. जानकी, शांता, देवेंद्र या फिर जागेश या कोई और ….प्रत्याशी चयन और जीत की डगर पर कांटो का सेज
रायगढ़ ।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा को लेकर जमकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। धरमजयगढ़ और खरसिया के बाद जिले के लैलूंगा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रखा है। लैलूंगा विधान सभा भाजपा प्रत्याशी के तौर पर यूं तो कई नाम है जिसमें जानकी राठिया, जागेश सिदार, देवेंद्र प्रताप, शांता साय आदि का नाम लिया जा रहा है। इस विधान सभा क्षेत्र से अगर महिला प्रत्याशी की बात करें तो ये पुरुष प्रत्याशी की अपेक्षा भारी पड़ने वाली दावेदार साबित होंगी।
भाजपा जल्द ही लैलूंगा विधान सभा के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। तमनार क्षेत्र से भाजपा नेता समकेरा पंचायत की सरपंच और तमनार ब्लॉक की सरपंच संघ की अध्यक्ष हैं और प्रदेश सरपंच संघ की पदाधिकारी भी हैं। जानकी राठिया लैलूंगा विधान सभा से भाजपा की ओर से अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। और उनकी दावेदारी मजबूत भी है क्षेत्र उन्हें एक जुझारू महिला के रूप में जाना जाता है और कहा जाता है कि संघर्ष के मामले क्षेत्र उनका कोई सानी नहीं है। तमनार क्षेत्र में जानकी राठिया एक जाना पहचाना नाम है और चुनावी नतीजे को उलटफेर करने का माद्दा रखती है। उनके साथ सरपंच संघ की एक बड़ी फौज है अंचल में उनकी गहरी पकड़ है। जहां तक शांता साय की बात है तो लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई है वे जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष का भी निर्वहन कर चुकी हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की लंबी फेहरिस्त है। इस नाते वे इस विधान सभा से बतौर प्रत्याशी दावेदारी कर रही हैं।
यूं तो क्षेत्र से जागेश सिदार और देवेंद्र प्रताप भी जोरदार तरीके से अपनी अपनी दावेदारी कर रहे है लेकिन जानकी राठिया की बात कुछ और है जानकी कहीं भी किसी भी मंच पर आम जन की समस्याओं को बखूबी तरीके से न सिर्फ रखती हैं बल्कि उन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर जूझती भी है यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। वही शांता साय की पार्टी में लंबे समय तक कार्य अनुभव है भाजपा के महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुकी है। राजनीति का लंबा अनुभव है इस नाते विधान सभा से उनकी दावेदारी आंकी जा रही है। लैलूंगा विधानसभा का तमनार ब्लॉक एक ऐसा ब्लॉक है जहां जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता के साथ दिखाई नहीं देते है।जैसा की पूर्व के विधायकों को लेकर स्थानीय लोगों का कड़वा अनुभव है यही वजह है की इस बार तमनार वासी लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र से स्थानीय नेता का विकल्प खोज रहे हैं।
भाजपा यदि लैलूंगा विधान सभा से जानकी राठिया को प्रत्याशी घोषित करती है तो कांग्रेस के लिए कांटों भरा डगर साबित होगा। जानकी राठिया के साथ स्थानीय लोगों के अलावा सर्व आदिवासी समाज का भी खुल कर साथ मिलने की बात कही जा रही है। अब देखना है की पार्टी इस विधान सभा से किसे प्रत्याशी घोषित करती है।
लैलूंगा विधान सभा से जागेश सिंह और देवेंद्र प्रताप दोनो अपनी पूरी ताकत लगा के साथ दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जानकी राठिया की दावेदारी को अनदेखी नहीं की जा सकती है। जानकी को किसी भी अन्य प्रत्याशियों से कमतर आंकना जल्दबाजी होगी क्योंकि जानकी राठिया कई मौकों पर सार्थक तरीके से अपनी ताकत का प्रदर्शन और अपनी जुझारू प्रवृत्ति का प्रदर्शन करती रहती हैं। जानकी राठिया के पास पार्टी के इतर अपने अलग वोट बैंक हैं यह कहें तो अतिश्योक्ति भी नहीं होगी। खास बात ये है की उनके पीछे सरपंच संघ की लंबी चौड़ी फौज है जो इन्हे ताकत देगी। जागेश सिदार लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुए हैं और इस बार जोर शोर से दावेदारी कर रहे हैं।
लैलूंगा विधान सभा से भाजपा की ओर से प्रत्याशी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है और भी कई दावेदारों का नाम आ रहा है लेकिन अगर प्रमुख दावेदारों की बात करें तो इसमें जानकी राठिया, जागेश सिदार, शांता साय और देवेंद्र प्रताप दावेदारों की लाइन में है। अब देखना है पार्टी किस पर भरोसा करती है और किसे प्रत्याशी घोषित करती है।