![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20200822-WA0004-780x405.jpg)
कलेक्टर कोरिया की अगुवाई में सलका में किया गया वृहद वृक्षारोपण…
मनरेगा मद से ग्राम पंचायत सलका को उमावि सलका में वृक्षारोपण हेतु बाउंड्री निर्माण एवं मुख्य गेट की स्वीकृति दी ताकि पौधों की सुरक्षा हो सके..
इसी तारतम्य में एस एन राठौर कलेक्टर कोरिया,तूलिका प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया एवं संजय राय सीईओ जनपद पंचायत द्वारा उ मा वि सलका के परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं कलेक्टर द्वारा कहा गया कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यावश्यक है व मानव जीवन को सुखी तथा समृद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है एवं
पर्यावरण की सुरक्षा हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया ततपश्चात कलेक्टर कोरिया द्वारा उ मा वि सलका में छात्र एवं छात्राओ हेतु शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गयी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया तूलिका प्रजापति द्वारा कहा गया कि वृक्ष ही हमारे देश की आर्थिक, सामाजिक, नैतिक समृद्धि के मूल आधार है इसीलिए वन-सम्पदा की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। इसके पश्चात गणेश सिंह व प्राचार्य शशि बाला खलखो द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संजय राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर, सरपंच सलका सुनीता, उपसरपंच हितेश लक्की, गणेश बहादुर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह,प्रभुदयाल,प्राचार्य सलका शशि बाला खलखो, सचिव आलम, नीतू सिंह, बिंदु पाण्डेय, जेस्मिन, पूनम तिवारी, गुलाब, श्यामलाल,
नन्द कुमार, बृजमोहन, शंकर सिंह, पुष्पराज तिवारी, गीता कुजूर, नय्यर अंसारी, कामता प्रसाद, कैलाश, ब्रम्हांन्द एवं भारी संख्या में ग्रामवासी सलका उपस्थित रहे।