
गंजेड़ी बोलने की…आपसी दुश्मनी में 4 साल के मासूम की हत्या…15 घण्टे में आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार.. मामला कोरिया का…
गंजेड़ी कहने के विवाद पर एक युवक ने गांव के ही एक ग्रामीण के 4 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के बचरा पोंडी चौकी अंतर्गत ग्राम कटकोना का कोतवारी डाँड़ निवासी आरोपी इंद्रपाल खुद को गंजेड़ी कहे जाने से गांव के ही आनन्द सिंह से क्षुब्ध रहा करता था। शुक्रवार को जब आनन्द अपने 4 साल के बच्चे मनीष को गोद मे लेकर घूम रहा था तभी आरोपी इंद्रपाल सब्बल लेकर उसे दौड़ाया। जिस पर आनन्द वहां से भाग गया। कुछ देर बाद आनन्द वापस अपने पुत्र मनीष को गोद मे लिए लौटा तो घात लगाए इन्द्रपाल ने सब्बल से हमला कर उसके 4 साल के मासूम के सर पर 3-4 वार कर बुरी तरह
घायल कर दिया। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने महज 15 घण्टे के भीतर भादवि की धारा 302 के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




