♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खास खबर:: कोरिया जिले की पटना पुलिस का जुआरियों पर कहर… अलग-अलग जुआ फड़ों से 20 जुआरियों को किया गिरफ्तार…

अनूप बड़ेरिया

सरगुजा रेंज के आईजी रतन लाल डांगी के कड़े निर्देश के बाद कोरिया पुलिस कप्तान चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला व डीएसपी विरेंद्र पटेल के दिशा निर्देश पर कोरिया पुलिस द्वारा लगातार अवैध कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के पटना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जुआ खेलते 20 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार  पटना थाना के जिसमें ग्राम करजी में रोड के किनारे रेड कर जुवाडियान 1.राजेश राजवाडे आ. रामकुमार, उम्र 25 वर्ष, 2. उमेश कुमार राजवाडे आ.
रामकुमार उम्र 26 वर्ष 3. मोहन राजवाडे आ. नानसाय राजवाडे, उम्र 45 वर्ष, 4. राम प्रकाश आ. चन्दराम राजवाडे उम्र 24 वर्ष, सभी साकिनान करजी थाना पटना के कब्जे से 1390 रूपये नगदी सहित 52 ताश पत्ती जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई ।

इसी प्रकार ग्राम करजी में ही प्रभूनारायण राजवाडे के घर के पास आम रोड के किनारे रेडकर जुवाडियान 1. प्रभुनारायण राजवाडे आ. रामनाथ राजवाडे, उम्र 47 वर्ष, 2. प्रमोद कुमार देवांगन आ. हृदयलाल पनिका, उम्र 40 वर्ष, 3. अशोक कुमार राजवाडे आ. बहाल राजवाडे, उम्र 39 वर्ष, सभी निवासी ग्राम करजी थाना पटना के कब्जे से 1250 रूपये व ताश के 52 पत्ते जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

वहीं ग्राम उरूमदुगा में रोड के किनारे रेड कर जुवाडियान 1. महिपाल आ. हृदय साय गोड, उम्र 58 वर्ष, 2. राजेन्द्र आ. सोनीराम गोड, उम्र 41 वर्ष, 3. राजेन्द्र आ. बंधु सिंह उम्र 25 वर्ष, 4. अर्जुन सिंह आ. अमर साय उम्र 26 वर्ष, सभी निवासी उरूमद्गा थाना पटना के कब्जे से 1500 रूपये नगद सहित 52 पत्ती ताश जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार ग्राम उरूमदुगा में रोड के किनारे रेड कर जुवाडियान 1. सुकुल सिंह आ. पंतराज सिंह गोड, उम्र 25 वर्ष, 2 उरवल सिंह पोत्े आ. स्व. हृदयसाय गोड उम्र 45वर्ष, 3. अमर सिंह आ. महिपाल सिंह गोड, उम्र 35 वर्ष, 4. रामनाथ सिंह आ. दौलत सिंह गोड. उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी उरूमदुगा थाना पटना के कब्जे से 1450रूपये नगदी सहित 52 पत्ती तास। जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार ग्राम डबरीपारा में रेड कर जुआरी आदर्श कुमार उर्फ किशन आ.रामलखन पनिका उम्र 20 वर्ष, 2 उमेश्वर सिंह आ. स्व. गंगाराम गोड, उम्र 25 वर्ष, 3. ओम प्रकाश पनिका आ लक्ष्मण प्रसाद उम्र 20 वर्ष, 4 प्रदीप कुमार आ. रामकुमार उम्र 29 वर्ष, 5. विजय नारायण आ.अमीर गोड, उम्र 24 वर्ष,  सभी निवासी डबरीपारा थाना पटना के कब्जे से 1750 रूपये नगदी सहित 52 पत्ती ताश जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर  धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई ।

पटना पुलिस द्वारा जुआरियो पर लगातार कार्यवाही कर अपराधों पर अंकुश लगाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना पटना पुलिस की ओर से इंचार्ज थाना प्रभारी ओ.पी. दुबे, सउनि लवाग सिंह सउनि राजेन्द्र सिंह, सउनि कमलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अरूण बड़ेेरिया,   आरक्षक लाल सिंह पवार, राम सिंह अंबुज सिंह, मो. हाफिज कुरैशी, राधेश्याम पैकरा. सम्मेलाल कोशले, सैनिक हरिशचन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close