![](https://page11news.com/wp-content/uploads/2020/02/trfedsa.jpg)
रोशन लाल अग्रवाल की हालत स्थिर शुभ चिन्तको को अस्पताल में लगा तांता ………..गिरधर गुप्ता, ओपी चौधरी, विधायक प्रकाश नायक …
पूर्व विधायक, पत्रकार रोशनलाल अग्रवाल को हेड इंज्यूरी दिल्ली ले जाने की तैयारी सुबह एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी
रायगढ़ ।
रायगढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रोशन अग्रवाल के घायल होने पर जिंदल में भर्ती होने की खबर जैसे ही लोगो को मिली उनके शुभ चिंतको में खलबली मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनलाल अग्रवाल भाजपा नेता ओपी चौधरी से मिलने उनके घर गए थे। बताया जाता है कि वे वहां सीढ़ियों से गिर गए सजे बाद उन्हें वहां से जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की सघन निगरानी में है। और उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। फोर्टिज में भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, ओपी चौधरी, नवीन जगतरामका, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, जिला भाजपा उमेश पटेल, कांग्रेसी नेता राकेश पांडे, राजेश भारद्वाज सहित तमाम शुभ चिन्तको का जमावड़ा बना रहा। प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमन्त थवाईत सचिव नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक गैर राजनीतिक चाहने वाले जिंदल फोर्टिज पहुंच कर रोशन लाल अग्रवाल का हालचाल जानने पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG_20210126_200441-1024x768.jpg)
फोर्टिज जिंदल हॉस्पिटल में पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सुबह दिल्ली के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा। बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले अस्पताल पहुंच कर गौतम अग्रवाल से मुलाकात किया और स्वस्थ होने की कामना क़िया। देर रात तक लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।