
नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव बने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष.. रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के युवा उभरते चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव को स्थानीय विधायक अम्बिका सिंहदेव की अनुशंसा पर शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय का पत्र जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया। आशीष यादव की इस नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रो ने उन्हें बधाई दी है।