♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कर्नाटक / नाटक जारी, सदन टला: फ्लोर टेस्ट आज नहीं, विरोध में भाजपा विधायक रातभर सदन में धरना देंगे

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को विधानसभा में विश्वास मत साबित करने के लिए एक दिन का वक्त और मिल गया है। विधानसभा में गुरुवार को विश्वास मत पर साढ़े सात घंटे चली बहस के बाद स्पीकर रमेश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। बहस के दौरान सदन से अनुपस्थित कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल का मुद्दा उठा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे विधायक को अगवा कर लिया। उधर, विश्वास मत पर सत्ता पक्ष के भाषणों पर भाजपा ने सवाल उठाया। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्पीकर रमेश कुमार विश्वास मत को टालना चाहते हैं। विधायकों ने इस संबंध में राज्यपाल वजूभाई वाला को ज्ञापन भी सौंपा। राज्यपाल ने स्पीकर से कहा कि वे आज ही विश्वास मत कराए जाने पर विचार करें। कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायकों ने रातभर सदन में ही धरना देने का फैसला किया।

विश्वास मत पर 7:30 घंटे तक विधानसभा में कर-नाटक

बागी विधायक मुंबई से नहीं लौटे
विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान कुमारस्वामी को विश्वास मत साबित करना था। सत्ता पक्ष के भाषणों के दौरान भाजपा विधायकों ने सवाल उठाया कि इतने लंबे-लंबे भाषण किसलिए दिए जा रहे हैं। इस तरह के भाषण तो चुनावी रैलियों में दिए जाते हैं। भाजपा का आरोप था कि राज्यपाल खुद विश्वास मत को टालना चाहते हैं। वे अल्पमत की सरकार चलते रहने देना चाहते हैं।

5 विधायक सदन से गैर-हाजिर रहे
विश्वास मत के दौरान सदन से 5 विधायक गैर-हाजिर रहे। इनमें 2 कांग्रेस, 1 बसपा और और 2 निर्दलीय विधायक थे। 15 गैर-हाजिर, 15 बागी विधायकों के अलावा स्पीकर को हटाकर सदन की संख्या 203 हो गई। इस स्थिति में बहुमत साबित करने का आंकड़ा 102 हो गया। लेकिन, कांग्रेस-जेडीएस के पास 116 के मुकाबले विधायकों का आंकड़ा 98 रह गया था, जबकि भाजपा के पास 105।

कांग्रेस विधायक की अनुपस्थिति पर हंगामा
कांग्रेस ने अपने विधायक श्रीमंत पाटिल की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। दरअसल, पाटिल ने अस्वस्थ होने और इलाज के लिए मुंबई जाने से संबंधित पत्र स्पीकर को सौंपा था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा- जिस रिजॉर्ट में हमने अपने विधायकों को ठहराया, वहां पास ही अस्पताल है। ऐसे में मुंबई क्यों गए? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे एक विधायक को अगवा कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद पाटिल की मुंबई के एक अस्पताल में इलाज कराते हुए तस्वीरें सामने आईं।

राज्यपाल ने स्पीकर को विश्वास मत पर विचार को कहा
विश्वास मत साबित करने में देरी को देखते हुए भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि विश्वास मत गुरुवार को ही साबित किया जाए। सदन में भी येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही रात में 12 बज जाएं, लेकिन कुमारस्वामी को विश्वास मत आज ही साबित करना चाहिए। राज्यपाल ने स्पीकर से कहा कि वे शुक्रवार को ही विश्वास मत कराए जाने पर विचार करें।

सदन में ही धरने पर भाजपा विधायक
करीब साढ़े सात घंटे की बहस और आरोपों-प्रत्यारोपों के दौरान के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे रात विधानसभा के भीतर ही बिताएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close