♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भ्रष्ट..विवादित..कमीशनखोर तकनीकी सहायक अशोक बैरागी हुआ बर्खास्त…बिना काम कराए 10 लाख हजम…

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले का भ्रष्ट, विवादित, कमीशन खोर और विवादों में रहने वाला जनपद पंचायत बैकुंठपुर का तकनीकी सहायक अशोक नारायण बैरागी को जिला पंचायत सीईओ को कुणाल दुदावत ने बर्खास्त कर दिया है। अशोक नारायण बैरागी पर ग्राम पंचायत मोदीपारा में रिटर्निंग वाल निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य करने एवं अनियमितता बरतने व 2.29 लाख की हेराफेरी का दोषी पाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नरकेली में बन रहे मनरेगा के गौठान में बिना कार्य कराए कार्यक्रम मूल्यांकन कर अधिकारियों को गुमराह करते हुए बिल का सत्यापन कराकर 10.96 लाख का भ्रष्टाचार कर दिया क्या जो जांच में सही पाया गया।
जिसके बाद जिला पंचायत के सीईओ कुणाल दुदावत ने तकनीकी सहायक अशोक नारायण बैरागी की सेवा समाप्त कर दी है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत खड़गवां क्षेत्र में भी अशोक बैरागी द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया था जिसकी भी कई बार शिकायत हुई थी लेकिन तब कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close