
भाजयुमो की अहम बैठक आज…वरिष्ठ नेताओं से मिलेगा मार्गदर्शन..
भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-कोरिया की जिला कार्यकारिणी-परिचयात्मक बैठक दिनांक 26 जून 2021,शनिवार को 11 बजे भाजपा कार्यालय, बैकुंठपुर में आहूत की गई है,जिसमे मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह,भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े,पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल,भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता,पूर्व संसदीय सचिव भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती चम्पादेवी पावले,पूर्व विधायक दीपक पटेल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सलूजा का मार्गदर्शन,युवा मोर्चा के के पदाधिकारियों को प्राप्त होगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने सभी नवनियुक्त भाजयुमो जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं मण्डल अध्यक्षों से 26 जून 2021, दिन शनिवार को सुबह 11 बजे अनिवार्य रूप से भाजपा कार्यालय, बैकुंठपुर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने आह्वान किया है।
जिला महामंत्री शारदा गुप्ता एवं सुशील सिंह ने बताया कि 11 बजे से पंजीयन कार्य प्रारंभ होकर 12 बजे से बैठक प्रारंभ हो जाएगी। जिसमे विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर द्वारा आपातकाल के विषय मे युवाओ को अवगत कराया जाएगा एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता द्वारा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार किया जायेगा।