
लाईन अटैच को रेंजर साहब बता रहे सामान्य प्रक्रिया,क्या मामला हरे भरे जगंलों की अवैध कटाई से जुड़ा है?पढ़े पूरी खबर
रायगढ़ से शशिकांत यादव
रायगढ़-/-एक और जहां घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुण तिवारी को बिलासपुर लाईन अटैच किये जाने की जानकारी मिल रही है। वही अधिकारी इसे सामान्य प्रक्रिया से हुआ तबादला बता रहे है। बहरहाल यह तबादला है या फिर वन अधिकारी के कार्यकाल में किये गए गलती का खामियाजा यह विभाग के आला अधिकारी ही बेहतर बता सकते है।परंतु सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों की माने तो जहां लॉक डाउन के दौरान जहां समूचे जिले में ठहराव नजर आ रहा था। वही घरघोड़ा के जंगलो में इस दौरान भी हरे भरे पेड़ो की कटाई कर न केवल पर्यावरण बल्कि अमूल्य वन संपदा को भी नुकसान पहुचाये जाने की बात बताई जा रही है। जिसे छिपाने अथक लीपा पोती के प्रयास किये जाने की बात बताई जा रही है।जिसकी परिणीति घरघोड़ा रेंजर के बिलासपुर लाईन अटैच के रूप में सामने है।हालाकि रेंजर साहब का तबादला(लाईन अटैच) बिलासपुर तो कर दिया गया है। परंतु उनका अब भी घरघोड़ा में जमे रहना कई शंकाओं को जन्म देता है।अलबत्ता देखना लाजमी होगा कि क्या रेंजर साहब का वाकई रूटीन प्रक्रिया के तहत तबादला किया गया है या फिर यह प्रक्रिया बतौर सजा के रूप में विभाग को करनी पड़ी है। जिसकी पुष्टि जल्द ही कर ली जाएगी।
(मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही पूर्ण तथ्यों के साथ)
वर्सन-/-तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है।
तरुण तिवारी
रेंजर (घरघोड़ा)