♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल पुन : कलेक्टर से मिला काम बंद आंदोलन 20 तारीख तक स्थगित ….कलेक्टर से मुलाकात के बाद हुआ ये निर्णय

 

 

रायगढ़ ।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि कल दिनांक 14 02 2021 को कलम बंद हड़ताल कलेक्टर भीम सिंह साहब के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था लेकिन सभी आरोपी नहीं पकड़े गए नामजद आरोपियों में से मात्र दो ही गिरफ्तार हुए है ऐसी परिस्थिति में कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त था कर्मचारी स्वत: कार्यालय से बाहर निकाल आए ऐसी परिस्थिति में फेडरेशन की आपात बैठक शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी संयोजक की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीआर प्रधान छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैस छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष मनोज पांडे जिला शाखा अध्यक्ष गोविंद परधान महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी जिला अध्यक्ष जानकी यादव छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव जिला महामंत्री वेद प्रकाश अजगले छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार आदि उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुकि सभी नामजद आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार नहीं हुए इसलिए आज भी धरना प्रदर्शन कर ध्यान आकृष्ट किया जाए तथा जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह से पुनः प्रतिनिधिमंडल मिले। रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह से प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्हें अवगत कराया कि आपने सभी आरोपी पकड़े जाने के लिए आश्वस्त किया था लेकिन अभी भी दो नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं इसलिए प्रदेश के कई जिले में हड़ताल हैं और हम भी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि नामजद अधिवक्ता फरार हैं आपने देखा है कि पिछले आरोपी अधिवक्ता को उड़ीसा से पकड़ा गया है इसलिए सभी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है लेकिन एक-दो दिन में सभी आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे आप आश्वस्त रहिए और निर्भय होकर काम पर लौट जाइए। कलेक्टर रायगढ़ से वार्ता से संतुष्ट कर्मचारी नेताओं ने वापस पंडाल में आकर सभी हड़तालियों को इसकी जानकारी दी और सबसे विचार विमर्श करने के बाद कलम बंद हड़ताल को आगामी 20 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया और सभी कर्मचारी कार्य पर लौट गए । कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में रायगढ़ तहसील कार्यालय में मारपीट मामले में प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संगठनों के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अवगत कराया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी लगा रही है चुकि आरोपी शातिराना ढंग से गायब है इसलिए विलंब होना स्वाभाविक है फिर भी हम पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन की अब तक की कार्यवाही से संतुष्ट है। यदि आरोपी 20 फरवरी तक नहीं पकड़े जाते हैं तो 21 फरवरी को हम पुन: हड़ताल करेंगे और अब कलम बंद हड़ताल प्रदेश व्यापी हो सकता है। अब तक इस हड़ताल को समर्थन देने वाले स्वायत्तशासी कर्मचारी नगर निगम रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल बाजपेई, विभिन्न जिलों के कर्मचारी संगठनों, रायगढ़ मीडिया के साथियों तथा कलम बंद हड़ताल में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी साथियों का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ आभार व्यक्त करता है। यदि नामजद पूरे आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो दिनांक 21 02 2021 को पुनः जिले भर में कलम बंद हड़ताल आयोजित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close