♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निगम से बड़ी खबर निगम आयुक्त चंद्रवंशी ने दिखाए तेवर ….. इस मामले में किया कार्रवाई ……और सहा राजस्व निरीक्षक हुए निलंबित …..

 

*निगम आयुक्त चंद्रवंशी ने किया सहा राजस्व निरीक्षक को निलंबि*

रायगढ़।

नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सहा राजस्व निरीक्षक श्रीमती रजनीता कुजूर को निकाय अंतर्गत शासकीय कार्यो में लापरवाही पाए जाने पर नगर पालिक निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्ते नियम 2018 (15) के तहत निलंबित किया गया।

विदित हो कि श्रीमती रजनीता कुजूर सहा राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम रायगढ़ के द्वारा वार्ड क्रमांक 01 राजीव नगर में शासकीय भूमि का स्थल निरीक्षण किये बिना जिसमें मकान निर्माण नहीं होने के बावजूद श्री कृष्ण चंद बेहरा / कैलाश चंद बेहरा का संपत्तिकर निर्मित मकान दर्शाते हुए 1997-98 से बिना परीक्षण रसीद काटा गया एवं उनके सर्वे रजिस्टर का जांच किया गया जिसमें सर्वे रजिस्टर में कांट छांट होना पाया गया एवं 2022-23 के पहले माग- पंजी में दर्ज नहीं किया गया जिससे निकाय की छवि धूमिल हुआ एवं कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने रजनिता कुजूर को उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही देखते हुए छ.ग. नगर पालिक निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्ते) नियम 2018 (15) के तहत तत्काल निलंबित किया,वही निलंबन अवधि में जीवन निर्वहन भत्ता देय एवं मुख्यालय नगर पालिक निगम रायगढ़ होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close