कोरिया के 2 टीचरों ने बढ़ाया छग का गौरव..छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सर्विसेज की शतरंज टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व…
झारखंड के रांची में 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
15 February 2020
अनूप बड़ेरिया
झारखंड के रांची में 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता में कोरिया ज़िला शिक्षा विभाग बैकुंठपुर के 2 शिक्षक , अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अब्दुल शमीम तथा उदित नारायण चक्रधारी छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सर्विसेज की शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ,उल्लेखनीय है उक्त खिलाड़ी जनवरी माह में अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से राज्य में तीसरा और पांचवे स्थान पर चयनित होने में सफल रहे है।ज़िला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने ज़िले के उक्त 2 खिलाड़ियों के चयन को उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर प्रतियोगिता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे