
किसान संगठन की मांग धान खरीदी 25 क्विंटल करे और पिछली सरकार का बकाया बोनस भी दे….. मांग को लेकर पहुंचे किसान संगठन से जुड़े ….यह भी कहा कि किसान रेस्ट हाउस को
रायगढ़। जिले के किसान संगठन से जुड़े किसान नेताओं की मांग है कि सरकार किसानों की धान खरीदी प्रति एकड़ 25 क्विंटल कर किसान के उपज का एक एक दाना खरीदे। साथ सरकार पिछली सरकार के दो साल का बकाया धान का बोनस भी प्रदान करे।
किसान संगठन से जुड़े किसान नेता कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन की कॉपी सौंप कर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। जागृत किसान संगठन के बैनर तले किसानो का एक दल कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्थानीय मांग के साथ किसानों से जुड़ी समस्या को लेकर अवगत कराया।
कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान संगठन के नेताओ ने कहा कि सरकार वर्तमान में प्रति एकड़ 14 क्विंटल 80 किलो धान खरीदती है और शेष 10 क्विंटल धान किसानों के पास बच जाता है जिसे वे व्यापारियों को औने पौने दाम पर बेचने मजबूर होते हैं इससे किसानों को काफी नुकसान भी होता है। सरकार से मांग है कि वे किसानों की प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा करे और पूरा धान खरीदी करे। इसके साथ ही पिछली सरकार के दो साल का बकाया बोनस का भी भुगतान करे।

इसके अलावा किसान नेताओ ने रायगढ़ में गोपी टाकीज के सामने स्थित किसान रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कर किसान संगठन को सौंपने की मांग की गई है। किसान रेस्ट होने के बाद भी किसानों को मुख्यालय आने पर यहां वहां भटकना पड़ता है। वर्तमान में मौजूद किसान रेस्ट हाउस जर्जर हो रहा है जिसका जीर्णोद्धार कर किसानों को ही सौंप दिया जाए।






