♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महिला ने लगाया उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक पर मारपीट करने का आरोप… सहायक संचालक ने कहा महिला ने ही मुझे कार्यालय में पीटा है..

महिला का आरोप उसके माली पिता का नहीं कर रहे भुगतान…
विवादित कार्यशैली के लिए चर्चित सहायक संचालक उद्यानिकी…
पहले ही भी दिव्यांग कर्मचारी से पिट चुके हैं ये अधिकारी…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रघुराज सिंह चौहान पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला यमुनाबाई पिता अनंतराम के मुताबिक वह अपने पिता के कुछ भुगतान के संबंध में उद्यान विभाग के कार्यालय गई थी जहां कथित तौर पर सहायक संचालक ने मारपीट की।
वहीं सहायक संचालक ने मारपीट की घटना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महिला ने ही उसे कार्यालय में घुसकर पीटा है।
महिला यमुनाबाई ने बताया कि उसके पिता अनंतराम सहायक उद्यान रोपणी सोरगा में माली के पद पर कार्यरत हैं। यमुनाबाई के मुताबिक उसके पिता का 14 मार्च से 31 मार्च तक का अर्जित अवकाश स्वीकृत वेतन, सातवां वेतनमान का एरियर्स, 7 जुलाई को रविवार होने के बाद भी वेतन काटना एवं वार्षिक वेतन वृद्धि सहित अनेक भुगतान को सहायक संचालक द्वारा रोक दिया गया था। इसके लिए कई बार से पिता ने लिखित व मौखिक आवेदन भी किया।  इस बीच अनन्त राम का स्थानांतरण उद्यानिकी विभाग अम्बिकापुर हो गया। आज उनको भारमुक्त किया जाना था। महिला के मुताबिक वह सहायक संचालक के कक्ष में इसी मुद्दे पर बात कर रही थी कि अपने पास बुला कर सहायक संचालक ने उसे लात और झापड़ से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई है।
वह इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पहुंचे सहायक संचालक रघुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने भी थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है महिला ने कार्यालय में घुसकर उसे जमकर पीटा है।
विवादित है सहायक संचालक..
उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रघुराज सिंह ने जब से कोरिया में कार्यभार सम्भाला है तब से उनकी कार्यशैली विवादित रही है। हाल ही में एक दिव्यांग कर्मचारी ने उन्हें जमकर पीटा था इसके बाद देर रात तक काम कराने पर लेकर कर्मचारियों की नाराजगी बनी रहती थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close