
समिति अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े की पहल पर किसानों को बड़ी राहत..सलबा समिति में अब प्रतिदिन 1300 से बढ़ कर 2000 क्विंटल धान खरीदी..
अनूप बड़ेरिया
जिला कोरिया के किसानों के हित में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलबा की अध्यक्ष एवं प्राधिकृत अधिकारी तथा जनपद सदस्य श्रीमती धर्मवती राजवाड़े की प्रभावी पहल पर बड़ा निर्णय लिया गया।
कलेक्टर ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए समिति सलबा में 1जनवरी 2026से प्रतिदिन धान खरीदी की सीमा को 1300 क्विंटल से बढ़ाकर 2000 क्विंटल करने का आश्वासन दिया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जगदीश सिंह (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा), राम सुंदर राजवाड़े (पूर्व महामंत्री, भाजपा), राजेंद्र देवा गन (महामंत्री, किसान मोर्चा) एवं अमीरचंद (भाजपा युवा नेता) विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस निर्णय से सैकड़ों किसानों को धान विक्रय का अवसर मिलेगा।खरीदी प्रक्रिया तेज़, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से होगी। समिति अध्यक्ष के सशक्त नेतृत्व की हो रही सराहना।किसान हित में निर्णायक पहल — सलबा समिति बनी मिसाल।




