
बड़ी खबर::कांग्रेस के इस पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा..कहा
अनूप बड़ेरिया
छग कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पूर्व एक बार फिर जोर का झटका लगा है। अकलतरा विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस के विधायक रहे चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 2013 में अकलतरा विधानसभा से विधायक बने थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।