कोरिया एसपी विवेक शुक्ला का हुआ ट्रांसफर…चंद्रमोहन सिंह होंगे नए एसपी..सरकार ने 22 आईपीएस के किए तबादले…
राज्य सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कोरिया एसपी विवेक शुक्ला की जगह अब चंद्रमोहन सिंह नए कोरिया एसपी होंगे। वहीं संजय पिल्ले को संचालक, लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त प्रभार, संचालक, राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर में पदस्थ किया है। वहीं अशोक जुनेजा को एडीजी भर्ती चयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार पवन देव को अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, हिमांशु गुप्ता को आईजी दुर्ग रेंज से आईजी गुप्तवार्ता पीएचक्यू रायपुर, केएस आरपी कल्लुरी अपर परिवहन आयुक्त से आईजी पीएचक्यू बनाया गया है। देखे पूरी सूची इस प्रकार है:-







