
गुरमीत राम रहीम को फिर 50 दिन की पैरोल..4 साल में 9 वीं बार जेल से बाहर..16 साल की हुई है सजा..
अनूप बड़ेरिया
दो महिलाओं से बलात्कार और हत्या के एक मामले में सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। इससे पहले भी डेरा प्रमुख को पिछले साल ही जनवरी में भी 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। इसके अलावा, उसे अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की और पिछले साल नवंबर में ही गुरमीत 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल दी गई थी। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम 2021 में जून में दूसरी बार एक महीने की पैरोल पर बाहर आया था। पिछले चार साल में ये 9वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।
विदित है की हरियाणा के सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में भी दोषी ठहराया गया है।