
बड़ी खबर::2 स्वास्थ्यकर्मी सेवा से बर्खास्त…13 को नोटिस.. CMHO के कड़े तेवर…
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने हेतु कलेक्टर महोदय कोरिया के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉo रामेश्वर शर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन वर्ष 2021-22 की समीक्षा उपरांत 13 कर्मचारियों की सेवा वृद्धि करते हुए आगामी 3 माह में कार्य सुधार हेतु नोटिस दिया है l कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात 2 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई। जिसमें क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत सुधीर एक्का (टी.बी.एच.व्ही) व ज्योति कला मानिकपुरी (द्वितीय ए.एन.एम.) के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही की गई बार-बार लिखित नोटिस एवं समझाइस देने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने के कारण इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया l
जिन 13 कर्मचारियों को 3 माह के कार्य सुधार हेतु नोटिस दी गई है उनके द्वारा अपने कार्य के प्रति लापरवाही की जा रही थी जिस कारण इन्हें कार्य सुधार किए जाने हेतु एक अवसर प्रदान किया गया है, 3 माह उपरांत इनके कार्यों की समीक्षा कर सेवा वृद्धि की जाए अथवा नही की जाए इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से निर्णय लिया जावेगा।