♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शहर सरकार में कांग्रेस का परचम फैलाने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक निकले गांव की सरकार बनाने..धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण.. कहा किसानों को जरूर मिलेगा धान का 25 सौ..कहा भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी फैला रही अफवाह..

शहर सरकार में कांग्रेस का परचम फैलाने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक निकले गांव की सरकार बनाने..धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण.. कहा किसानों को जरूर मिलेगा धान का 25 सौ..कहा भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी फैला रही अफवाह…

 
अनूप बड़ेरिया
 
धान खरीदी केंद्र पहुंचे मनेंद्रगढ़ विधायक ने भाजपा पर हमला बोलते हुआ कहा कि भाजपा के द्वारा किसानों के बीच धान खरीदी को भ्रामक अफवाह फैलाई गई थी। किसी भी किसान को कोई शिकायत नही है। सभी का किसानों का धान खरीदा जा रहा है। किसानों को धान का 25 सौ रुपए क्विंटल भुगतान अवश्य किया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समिति का गठन कर दिया है भारतीय जनता पार्टी शुरू से किसान विरोधी रही है इसलिए अब वह किसानों को भड़का रही है। जग जाहिर है कि भाजपा पूंजीपतियों और उद्योगपतियों की उद्योगपतियों की हितैषी रही है।
 
 शहर में अपनी सरकार लाने के बाद विधायक विनय अब ग्राम पंचायतों का रुख कर ग्रामीण अंचल के लोगो को लुभाने का काम रहे हैं जिससे गांव की सरकार में भी कांग्रेस का कब्जा हो सके। पंचायती चुनाव का एलान होने के बाद कांग्रेसी नेता अब गांव की रुख कर वोटरों को लुभाने के काम कर रहे है।
जिसके तहत आज मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल कोरिया जिले के खड़गवां ग्राम पंचायत पहुँच धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने लगे और किसानो को किसी भी तरह का परेशानी ना हो इसका आश्वासन भी दिया। विनय जायसवाल ने कहा किसानों को कोई परेशानी नही है किसान अपना धान बड़े आसानी से बेच रहे है। हर किसान खुश है भाजपा के द्वारा भ्रामक फैलाया जा रहा है। सरकार ने जो वादा किया है।2500 रुपये क्विंटल मे धान का उसे सरकार पूरा करेगी, धान खरीदी और कर्ज माफी का जो मुद्दा है, उसका फायदा हमे पंचायती चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close