
Big Breaking..पति के दाह संस्कार के बाद पत्नी हो गई गायब …. चिता के समीप मिला कपड़ा … पुलिस पेशोपेश में … जांच का हर एंगल तय …
शमशाद अहमद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति दाह संस्कार के बाद महिला हो गई गायब परिजन कह रहे हो गई सती ?
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिटकाकानी गांव में एक महिला के संदिग्ध रूप से गायब हो जाने के बाद पति के साथ सती हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचने की बात कही गई।
दरअसल रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी के जयदेव गुप्ता की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। उसके पुत्र सुशील गुप्ता के अनुसार उसके पिता पिछले दस सालों से गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे। तबियत अधिक खराब होने पर तीन दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में एडमिट किया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था इसी दौरान रविवार को जयदेव गुप्ता 59 वर्ष की मृत्यु हो गई। रविवार की शाम को पांच बजे मृतक का दाह संस्कार कर घर लौट आए।
रात लगभग 11 बजे मृतक की पत्नी गुलापी गुप्ता 54 वर्ष के घर से गायब होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी के गायब होने की जानकारी लगाने पर परिजनों रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। रात भर खोजबीन के बाद भी जब मृतक की पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों के द्वारा चक्रधर नगर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी गई।
घटना की पूरी जानकारी सुनते ही टीआई प्रशांत राव अपने महकमा के साथ गुम ही महिला के परिजनों के साथ हकीकत जाने के लिए शमशान घाट पहुंचें।
जहां देखा गया कि चप्पल,चश्मा और साड़ी चिता के करीब रखे हुए थे। परिजनों के बताए मुताबिक सभी चीजें मृतक की पत्नी के हैं और उनके द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने अपने पति की मौत के बाद खुद चिता में जल गई। बहरहाल चक्रधर नगर पुलिस का कहना है।
इस घटना क्रम को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने एक शिकायत दी है हमारे द्वारा गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सती होने जैसे बात बिना पूरी जांच के नहीं कहा जा सकता है। बहरहाल पुलिस इस रहस्यमई मामले की जांच में जुट गई है।