सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पण्डाल का पुरस्कार जीएम ऑफिस चिरमिरी को…देशभक्ति पर आधारित थीम पर देश के शान लालकिला… इसरो के चंद्रयान अभियान..भारतीय सेना के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक की झांकी ने मोहा मन….
सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पण्डाल का पुरस्कार जीएम ऑफिस चिरमिरी को…देशभक्ति पर आधारित थीम पर देश के शान लालकिला… इसरो के चंद्रयान अभियान..भारतीय सेना के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक… को बहुत ही जीवंत रूप में झांकी के माध्यम से दर्शाया….
अनूप बड़ेरिया
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ओल्ड जी.एम.ऑफिस,हल्दीबाड़ी को चिरमिरी के सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा पंडाल का पुरस्कार प्राप्त हुआ हैं, गौरतलब है कि ओल्ड जी.एम. ऑफिस दुर्गा पूजा समिति को प्रत्येक वर्ष चिरमिरी का सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का खिताब मिलता रहा है, इस वर्ष भी उक्त पुरस्कार पत्रकार संघ के तत्त्वाधान से समिति को प्रदान किया गया, साथ ही नगर निगम चिरमिरी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में भी समिति को चिरमिरी का सबसे स्वच्छ पूजा पंडाल का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

विदित हो की अपने स्थापना के 27 वर्ष में ओल्ड जीएम ऑफिस दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक प्रतिमा के साथ देशभक्ति पर आधारित थीम पर देश के शान लालकिला, इसरो के चंद्रयान अभियान,भारतीय सेना के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक को बहुत ही जीवंत रूप में झांकी के माध्यम से दर्शाया गया, साथ ही विशेष स्क्रीन द्वारा खूबसूरत डिजिटल एनिमेशन को भी प्रदर्शित किया गया। इस भव्य पंडाल को देखने चिरिमिरी के साथ साथ जिले और मध्यप्रदेश से भी लोगो हुजूम उमड़ पड़ा, दर्शकों द्वारा ओल्ड जी.एम. ऑफिस के पंडाल को काफी सराहा गया। ओल्ड जी.एम. दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक संजय सिंह ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए प्रतियोगिता समिति के गणमान्य पत्रकार बन्धुओं,सभी गणमान्य नगरवाशियो,ओल्ड जी.एम.ऑफिस दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों एवं पंडाल को तैयार करने वाले श्री शिवराम दलाई एवं उनके सहकलाकार साथियों के प्रति बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए आने वाले वर्षों में और भी अच्छा प्रयास करने की बात कही गई, सफलतापूर्ण पूजन के आयोजन में पुराना जी.एम.ऑफिस समिति केे सचिव विनोद सिंह,कोषाध्यक्ष काजल चौधरी,राजकुमार सिंह,अभिजीत मुखर्जी, रघुनंदन कुर्रे, ज्ञानचंद दुबे, विकाश पांडेय, आदित्य साहू, रवि साहू, सुशील भौमिक, शशिकांत सिंह, सौरभ सिंह, सागर विश्वकर्मा,राजकुमार साहू,संतान चौहान, अंकित सिंह, अमित सिंह, सिमंस दास, रोहन मलिक,सिद्धार्थ सिंह,उत्तम कश्यप,विक्की नाहक, संदीप यादव, अखिलेश यादव, राधेश्याम, रवि सिंह, जितेंद्र सिंह, भोला, रोनी, सानू, मानू, मोहन, संजय, अरविंद, रामकुमार, निर्मल, इनु, छोटू नानाभाई ,देवेंद्र का सक्रिय योगदान रहा है।