
रशिया में रायगढ़ के युवा बढ़ाएंगे पूरे देश का मान … सोची 2024 विश्व युवा महोत्सव में होंगे सिमरदीप और राजदीप …. युवा उद्यमियों को एकत्र करने और उनके विचारों को साझा करने का एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म …..
रायगढ़ ।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के युवा सिमरदीप स्याल राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता और राजदीप स्याल को रूस के शहर सोची में होने वाले विश्व युवा महोत्सव में भारत के डेलीगेट के रूप में शामिल होने का मौका मिला है। रायगढ़ के इन युवाओं को विश्व युवा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलने पर प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री और रायगढ़ विधायक छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इन दोनो युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए कहा है की जब प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात होती है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के प्रतिभावान युवा, सिमरदीप स्याल राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता और राजदीप स्याल ने प्रदेश और देश को गौरांवित किया है। इन युवाओं ने 1 मार्च से 7 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में होने वाले विश्व युवा महोत्सव में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने का मौका प्राप्त किया है। यह महोत्सव युवाओं के बीच विभिन्न देशों के संगठन और उद्यमों को एकत्र करने और उनके विचारों को साझा करने का एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेगा।
रूस के सोची शहर में आयोजित यूथ फेस्टिवल में दुनिया भर के युवा हिस्सा ले रहे हैं। शहर के युवा सिमर दीप स्याल अपनी उल्लेखनीय कार्यों के वजह से राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। सिमरदीप स्याल और राजदीप स्याल की अद्भुत प्रतिभा और संघर्षशीलता ने प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सहित रायगढ़ विधायक छत्तीसगढ़ शासन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी नें इन युवाओं को बधाई दी है और उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह एक गर्व का पल है जब हमारे प्रदेश के युवा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।