♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आदिवासी महिला सरपंच से जाति सूचक गाली गलौज और जान से मारने की धमकी,अधिवक्ता गिरफ्तार,भेजा गया जेल 

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में एक आदिवासी महिला सरपंच के साथ जातिसूचक अपमान, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,30 जून 2026 को दोपहर में ग्राम पंचायत सोनहत के पंचायत भवन में पंच, सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में बैठक चल रही थी। इसी दौरान लगभग 2:45 बजे जयकरण साहू पंचायत भवन पहुंचा और अपने निजी बोरिंग से संबंधित राशि की मांग करने लगा। इस पर महिला सरपंच ने पंचायत की स्वीकृति के बिना भुगतान नहीं किए जाने की बात कही।

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर जयकरण साहू ने महिला सरपंच को उनकी जनजातीय पहचान को लेकर अपमानित करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। कुछ समय बाद उसका भतीजा राजेंद्र प्रसाद साहू,जो पेशे से अधिवक्ता बताया गया है,पंचायत भवन पहुंचा और सरपंच,सचिव तथा अन्य पंचों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गालियां दीं। आरोप है कि उसने सभी को जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना सोनहत में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296,351(3) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(R-S) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशा सेन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान एवं उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

साइबर सेल की सहायता से आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की गई और आरोपी राजेंद्र प्रसाद साहू (50 वर्ष),निवासी ग्राम सोनहत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विशेष न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close