♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी पार्टी

पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी क
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी शुक्रवार, 10 जुलाई को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विरोध-प्रदर्शन आयोजित करेगी। पार्टी ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जांच और प्रशासनिक एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय, जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित कर रही है तथा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस संगठन ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close